यूपी

गाजियाबाद में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम

समरीन सय्यैद-रिपोर्ट

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-वजीराबाद रोड स्थित भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक में सिलेंडरों के एक के बाद एक धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

लगातार धमाकों से दहशत में आए लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। आग लगने के बाद सिलेंडरों में लगातार धमाके होने लगे, जिनकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, सिलेंडरों के फटने की वजह से दमकलकर्मियों को ट्रक तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस कर रही जांच, प्रशासन सतर्क

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय हो गया। स्थानीय पार्षद ओम पाल भट्टी ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें