गांधी नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी की विशाल बाइक रैली,पंजाब के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी अनमोल गगन मान रहीं मुख्य अतिथि
1 min read
न्यूज़ रिपोर्टर असलम अली दिल्ली
नई दिल्ली, 3 फरवरी: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी नवीन चौधरी के द्वारा गांधी नगर विधानसभा में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सरकार को सत्ता में लाने के लिए जनसमर्थन जुटाना था।
रैली का शुभारंभ कांति नगर पुलिस बूथ से हुआ और यह विभिन्न इलाकों से होकर गैस गोदाम शास्त्री पार्क पर समाप्त हुई। रैली का मार्ग सीलमपुर, अजित नगर, महावीर स्वामी पार्क, धरमपुरा और ,बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से गुजरा, जिससे क्षेत्र के मतदाताओं में चुनावी माहौल गर्मा गया।
इस रैली में पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी अनमोल गगन मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,
“दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इस बार भी जनता ‘आप’ को भारी मतों से जिताकर विकास की गति बनाए रखेगी।”
गांधी नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवीन चौधरी ने भी इस अवसर पर जनता को संबोधित किया और पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा
“गांधी नगर के लोग आम आदमी पार्टी के काम को बखूबी जानते हैं। हम क्षेत्र के हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” इस रैली में पूर्व निगम प्रसाद हसीबुल हसन उर्फ राजू व पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल राठौर और आप नेता नसीम अल्वी, अफसर अली, शहजाद समीर, और तमाम कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा,
“यह सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि बदलाव की लहर है। गांधी नगर के लोग आप सरकार को वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है
इस रैली में सैकड़ों बाइक सवार AAP कार्यकर्ताओं ने झंडे और पोस्टर लहराते हुए ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ के नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल नजर आया और लोगों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। आम आदमी पार्टी इस रैली के जरिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सफल रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि गांधी नगर की जनता इस चुनाव में किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।