दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त करने की मांग, लोक समाज पार्टी 24 मार्च को करेगी प्रदर्शन

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम / दिल्ली

प्रधान संपादक शान मोहम्मद सिद्दीकी

नई दिल्ली, जंतर मंतर। न्यायिक क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति में सुधार की मांग को लेकर लोक समाज पार्टी द्वारा 24 मार्च 2025 को जंतर मंतर, नई दिल्ली में एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था को समाप्त कर, हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य करने की मांग को सरकार और न्यायपालिका तक पहुंचाना है।

इस धरने का आयोजन लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गौरी शंकर शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि यदि इस मांग को लागू किया जाता है तो न्यायिक क्षेत्र में पारदर्शिता आएगी और योग्य उम्मीदवारों को न्यायिक पदों पर आने का समान अवसर मिलेगा।

जनता से सहयोग की अपील

लोक समाज पार्टी ने इस धरना प्रदर्शन में समाज के सभी जागरूक नागरिकों, अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों से भाग लेने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि “सिर्फ दो घंटे का सहयोग भविष्य में न्यायिक क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।”

न्यायिक सुधारों की मांग को लेकर बढ़ती आवाजें

गौरतलब है कि कॉलेजियम व्यवस्था को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक नई चयन प्रक्रिया लागू की जानी चाहिए। लोक समाज पार्टी का कहना है कि यदि हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी जाए, तो न्यायपालिका में योग्यता और निष्पक्षता को और बढ़ावा मिलेगा।

धरने का समय और स्थान

यह धरना 24 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जंतर मंतर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें