March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

करणी सेना के जिला अध्यक्ष संजय सिंह का लोनी में जोरदार स्वागत

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / गौरव राय
लोनी।

इंद्रापुरी स्थित भगवती पैलेस में करणी सेना के जिला अध्यक्ष संजय सिंह का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं, पटका और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम स्थल युवाओं के जोशीले नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह राना ने की। विशेष अतिथियों में होली चाइल्ड एकेडमी की चेयरमैन डॉ. उषा किरण, ब्रजपाल धामा, बिजेंद्र सिंह, मुकेश राणा, ब्रजपाल राघव, अनिल गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार चौहान, विनोद सिंह, कुलवीर चौहान, टीटू भाटी, राजेश सोम, अमरीश चौहान, मनीष चौहान, विपिन सिंह, रामप्रवेश मास्टर, सम्राट पृथ्वी सिंह, सोनू ठाकुर, शशि शेखर सिंह, रोहित सिंह, पियूष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंच संचालन प्रशांत सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि करणी सेना समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर महापुरुषों और नारी सम्मान की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह वैरागी का आभार प्रकट किया और घोषणा की कि शीघ्र ही एक बड़ी बैठक आयोजित कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.