March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

जगतपुर में मीडिया काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने 12 रबी-उल-अव्वल पर लगाया स्वागत कैंप

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / बरेली।

12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर मीडिया काउंसिल ऑफ़ इंडिया की ओर से जगतपुर स्थित अथर मस्जिद के पास एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंजुमनों का फूल बरसाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।

कैंप में मीडिया काउंसिल ऑफ़ इंडिया के नेशनल चेयरमैन डॉ. सलीम अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश वाइस चेयरमैन डॉ. हनीफ अंसारी व इरशाद रज़ा, युवा मोर्चा व मीडिया प्रभारी डॉ. आरिश, जिला वाइस चेयरमैन मौ. इकरार, महानगर सचिव रिहाना बी, जिला वाइस चेयरमैन महिला मोर्चा इशरत, महानगर चेयरमैन महिला मोर्चा रहनुमा, वरिष्ठ समाज सेवक मोबीन अंसारी, मौ. अल्ताफ भाई, जीशान, मो. राशिद, शाहनवाज और अरबाज सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. सलीम अंसारी ने कहा कि मीडिया काउंसिल ऑफ़ इंडिया पत्रकारों और आम जनता के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि बरेली में यह संस्था शासन और प्रशासन के साथ मिलकर शहर में अमन व चैन कायम करने और समाज में भाईचारा बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.