यूपी

27 फरवरी को होगी मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम, ब्यूरो उत्तर प्रदेश, रमज़ान अली

गोंडा। देवीपाटन मंडल में उद्योगों से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए आगामी 27 फरवरी को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 5:30 बजे मंडलायुक्त सभागार में होगी, जिसकी अध्यक्षता आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील करेंगे।

संयुक्त आयुक्त, उद्योग देवीपाटन मंडल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े बिंदुओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे बैठक में अपने प्रतिनिधियों को न भेजें और स्वयं प्रतिभाग करें।

इस बैठक में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं, नई योजनाओं के क्रियान्वयन और उद्यमियों को मिलने वाली सरकारी सहायता पर चर्चा की जाएगी। मंडलीय स्तर पर होने वाली इस बैठक से उद्योग जगत को कई अहम निर्णयों की उम्मीद है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें