March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

महकती दिशाएं पत्रिका का तृतीय स्थापना दिवस 16 सितम्बर को

1 min read
Spread the love

सह संपादिका ललिता देवी का जन्म दिवस बनाएगा समारोह खास

संगीत और नृत्य से सजेगी महकती दिशाएं की महफ़िल

पत्रकारों और समाजसेवियों को मिलेगा “सेवा सम्मान रत्न”

स्वदेश प्रेम / दिल्ली
शान मोहम्मद सिद्दीकी

दिल्ली। महकती दिशाएं राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका का तृतीय स्थापना दिवस आगामी 16 सितम्बर 2025 को निर्माण विहार स्थित एसएसएस स्टूडियो में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर को और भी खास बनाएगा पत्रिका की सह संपादिका श्रीमती ललिता देवी का जन्म दिवस, जिसे विशेष रूप से समारोह का हिस्सा बनाया जाएगा।

संपादकीय मंडल ने बताया कि इस दिन को यादगार बनाने के लिए संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम पेश किया जाएगा। कार्यक्रम में कई नामी-गिरामी गायक अपनी प्रस्तुतियों से महफ़िल को सजाएंगे। इनमें साजिद अंसारी (सिंगर व ऑर्गेनाइज़र) अपनी आवाज़ और संचालन क्षमता से कार्यक्रम को दिशा देंगे। वहीं प्रोफेसर सिंगर एंड परफॉर्मर ए.के. मैगनेट तथा प्रोफ डांसर, सिंगर, एक्टर अपने बहुआयामी प्रदर्शन से श्रोताओं का दिल जीतेंगे।

इसके अलावा अज़हर फिरदौसी, सबीना अंसारी, डॉ. राजा भार्गव, राबिया खान, संगीता जोशी, ज़ैद अंसारी, डॉ. साइरा, मोहम्मद तालिब, महक अंसारी, मोहम्मद नोशाद, बहर आलम और हुमा खान अपनी सुरीली आवाज़ों से श्रोताओं को सुरों की दुनिया में ले जाएंगे। वहीं शिक्षा सिंह अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। समारोह का विशेष आकर्षण होंगे बॉलीवुड कलाकार जुनैद हुसैन, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम का मंच संचालन रेहान नजमी (आरजे/एंकर) करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में फहीम अंसारी (ऑर्गेनाइज़र), अर्शद ज़की (इवेंट ऑर्गेनाइज़र), प्रियल उपाध्याय (इवेंट ऑर्गेनाइज़र), शाहिद (गीतकार व संगीतकार) और जनाब फारुक मंसूरी (मुख्य संपादक, दैनिक तिरछी नजर) की विशेष भूमिका रहेगी। फारुक मंसूरी को स्वदेश प्रेम राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र के मुख्य संपादक का परम मित्र और बचपन का साथी भी माना जाता है।

समारोह में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों और समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए “सेवा सम्मान रत्न” से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति का कहना है कि यह उत्सव केवल पत्रिका की उपलब्धियों का जश्न नहीं होगा, बल्कि पत्रकारिता, समाजसेवा और कला को एक मंच पर लाने का सुनहरा अवसर भी बनेगा।

महकती दिशाएं का यह तृतीय स्थापना दिवस निश्चित रूप से एक यादगार और प्रेरणादायी शाम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.