दिल्ली

मयूर विहार में रालोद खेल प्रकोष्ठ का जोरदार सदस्यता अभियान

शेयर करें:
Spread the love

नई दिल्ली, रिपोर्ट : एम. नफीस रशीद

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) खेल प्रकोष्ठ द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री चौधरी नीरपाल सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रालोद खेल प्रकोष्ठ पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और जनता पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जता रही है।

चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली में हर वर्ग के लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कार्यकर्ता झुग्गी-झोपड़ियों में, रेडी-ठेले वालों से और खिलाड़ियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी पर लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली की राजनीति में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अक्टूबर माह में दिल्ली के हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, ताकि युवाओं में ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति का संचार हो सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महासचिव शमशाद मलिक, जयप्रकाश, उत्तर-पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष फैसल चौधरी, डॉ. नरेंद्र, तुषार कुमार, अजय कुमार सिंह, आलोक चौहान, थान सिंह, करन चौधरी, अवधेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोकदल ने हाल ही में अपने सदस्यता अभियान को तेज किया है, जिसका लक्ष्य एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ना है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें