March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

आईजी अमित पाठक ने गोण्डा में किया पैदल गश्त मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

1 min read
Spread the love

गोण्डा। ब्यूरो चीफ / रमज़ान अली

मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक ने सोमवार को जनपद गोण्डा शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

आईजी ने गुरुनानक चौक, गुड्डूमल चौराहा, पीपल चौक, ठठेरी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम नियमित रूप से गश्त करे, ताकि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

श्री पाठक ने यह भी कहा कि ब्लैक फिल्म लगे वाहन, हूटर, गलत नम्बर प्लेट या मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वालों पर सख़्त कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनंद कुमार राय, थाना प्रभारी कोतवाली नगर, एंटी रोमियो टीम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट — रमजान अली, ब्यूरो

स्वदेश प्रेम, गोंडा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.