March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

गोंडा में शुरू हुआ “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / रमज़ान अली /गोण्डा।

परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी गोण्डा के निर्देश पर जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए विशेष अभियान “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” की शुरुआत की गई है। यह अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक पूरे जनपद में संचालित होगा।

अभियान के तहत स्पष्ट आदेश दिया गया है कि यदि कोई भी दोपहिया वाहन चालक या उसका सहयात्री बिना हेलमेट के पेट्रोल पम्प पर आता है, तो उसे किसी भी स्थिति में ईंधन की आपूर्ति न की जाए। साथ ही जनपद के सभी पेट्रोल पम्प स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पम्प प्रांगण में बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर वाहन चालकों को जागरूक करें।

यह निर्णय प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि हेलमेट न केवल सड़क हादसों में मौत के खतरे को कम करता है, बल्कि गंभीर चोटों से भी बचाव करता है। इसलिए वाहन चालक के साथ-साथ पीछे बैठा सहयात्री भी हेलमेट अवश्य पहने।

जिलाधिकारी गोण्डा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने वाले पेट्रोल पम्पों के खिलाफ परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट पहनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह केवल एक नियम नहीं बल्कि जीवन रक्षा का एक सशक्त प्रयास है।

नारा: “आपकी सुरक्षा, आपका अधिकार है — हेलमेट पहनिए, जीवन बचाइए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.