March 5, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

नोर्थ ईस्ट दिल्ली जिले के अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा को जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाएं, कार्यशैली की हो रही सराहना

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा के जन्मदिवस के अवसर पर पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

अपने कार्यकाल के दौरान अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। अपराध नियंत्रण, नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने कई अहम मामलों का सफल खुलासा कर जनता का भरोसा कायम किया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संदीप लांबा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उन पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उनकी पारदर्शी एवं ईमानदार कार्यप्रणाली से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, पत्रकार संगठनों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

वहीं संदीप लांबा ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करते रहेंगे तथा नॉर्थ ईस्ट जिले को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.