रिपोर्ट – जितेंद्र कुमार पाण्डेय / गोंडा
गोंडा। SMART NGO एवं रेडियो अवध FM 90.8 के संयुक्त सहयोग से संचालित “सेहत सही, लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जागरूक किया गया तथा सही इलाज और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग प्रदान करना तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस पहल के माध्यम से लोगों को बताया गया कि समय पर जांच, नियमित दवा और संतुलित आहार से टीबी जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह हराया जा सकता है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री शेर बहादुर सिंह की विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। उनके सहयोग और प्रेरणा से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान न केवल टीबी मरीजों को जागरूक किया गया, बल्कि बच्चों को भी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि वे भविष्य में इस बीमारी के प्रति सजग रहें और समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर रेडियो अवध 90.8 FM की टीम के संजय सिंह, राकेश द्विवेदी, काशी प्रसाद शुक्ला, अमरीश शुक्ला, राज कुमार गुप्ता सहित स्कूल के बच्चे भी उपस्थित रहे।
SMART NGO एवं रेडियो अवध FM 90.8 ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करते रहने का संकल्प दोहराया।
