दिल्ली

भव्य आयोजन के साथ “Success Business Awards 2026” का सफल समापन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

शेयर करें:
Screenshot
Spread the love

“Success Business Awards 2026” का भव्य समापन, Sapna Choudhary ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान पर शान मोहम्मद सिद्दीकी सम्मानित, सना परवीन को भी मिला अवॉर्ड

आयोजक Sonia Bamaniya की शानदार व्यवस्थाओं ने बनाया कार्यक्रम को यादगार

दिल्ली में प्रतिभा, सम्मान और ग्लैमर का संगम बना “Success Business Awards 2026”

शान मोहम्मद सिद्दीकी / स्वदेश प्रेम

दिल्ली के वजीरपुर स्थित Marina Dreams में आयोजित “Success Business Awards 2026” का समारोह बड़े ही शानदार और सफल आयोजन के साथ संपन्न हो गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर से आए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गरिमा का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरियाणा की सुप्रसिद्ध डांसर Sapna Choudhary रहीं, जिन्होंने अपने करकमलों से सभी विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान किए। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

इस खास मौके पर स्वदेश प्रेम राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र व डिजिटल मीडिया के मुख्य संपादक शान मोहम्मद सिद्दीकी साहब को मीडिया जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए Sapna Choudhary द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके वर्षों के समर्पण का प्रतीक है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली कार्यों की सराहना भी है।

साथ ही, इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्वदेश प्रेम राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र के संपादक की सुपुत्री Sana Parveen को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए Sapna Choudhary द्वारा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की सफलता का श्रेय मुख्य रूप से आयोजक Sonia Bamaniya को जाता है, जिन्होंने इस पूरे आयोजन को बेहद सुनियोजित और भव्य तरीके से संपन्न कराया। उनकी मेहनत, दूरदर्शिता और समर्पण के कारण यह कार्यक्रम एक यादगार और प्रेरणादायक मंच बन सका। उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने भी आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे एक शानदार एवं व्यवस्थित इवेंट बताया।

इस आयोजन में अवॉर्ड वितरण के साथ-साथ नेटवर्किंग, मीडिया कवरेज और सांस्कृतिक माहौल का भी विशेष आकर्षण रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा दी।

“Success Business Awards 2026” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सही मंच मिलने पर प्रतिभाएं निखरती हैं और उन्हें उचित पहचान मिलती है। यह कार्यक्रम आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर आयोजित होने की उम्मीद के साथ एक सफल अध्याय बनकर समाप्त हुआ।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें