स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी
दिनांक: 07 अप्रैल 2026, मंगलवार
नई दिल्ली। राजधानी में लंबे समय से अटके प्रगति मैदान अंडरपास-5 प्रोजेक्ट को आखिरकार नई गति मिल गई है। रेलवे से आवश्यक एनओसी मिलने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है।
यह अंडरपास प्रोजेक्ट दिल्ली के व्यस्त ट्रैफिक नेटवर्क को सुगम बनाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद आईटीओ, मथुरा रोड और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना को वर्ष 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
