दिल्ली

मधु विहार थाना पुलिस की सतर्कता: ड्रग पेडलर गिरफ्तार, गांजा और चोरी की बाइक बरामद

शेयर करें:
Spread the love

दिनांक: 04 मई 2026
स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद

नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सतर्कता दिखाते हुए एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50.88 ग्राम गांजा और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और उससे जुड़े अपराधों को देखते हुए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में कांस्टेबल प्रमोद और कांस्टेबल वीरेंद्र को इलाके में सघन पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया गया था।

30 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान उत्सव ग्राउंड, मेयो पब्लिक स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराने लगा, जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से पॉलिथीन में रखा 50.88 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद मोटरसाइकिल की पड़ताल की गई, जो चोरी की निकली। यह बाइक रानी बाग थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने मामले से जुड़ी पाई गई। पुलिस ने तुरंत बाइक को जब्त कर लिया।

इस संबंध में मधु विहार थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा उर्फ जीवा (22 वर्ष), निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों और नशे की सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे और अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें