दिल्ली

लंबी हाईटेक तलाश के बाद लुटेरों की जोड़ी गिरफ्तार

शेयर करें:
Spread the love

 

08.05.2026

स्वदेश प्रेम | शान मोहम्मद

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने हाईटेक जांच और इंटरस्टेट ऑपरेशन के बाद लूट और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 को डबल स्टोरी, राजेंद्र नगर इलाके में एक महिला से मोबाइल फोन लूटने की शिकायत मिली थी। महिला अपने घर के बाहर बैठी थी तभी एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उसे बातों में उलझाया, जबकि दूसरे आरोपी ने अचानक मोबाइल फोन छीन लिया और दोनों स्कूटी से फरार हो गए।

मामले में FIR No. 117/2026, धारा 309(4)/3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। SHO राजेंद्र नगर के नेतृत्व में SI योगेश पूनिया, HC अमिताभ, Ct प्रदीप और Ct विपिन की टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने कई CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें दोनों आरोपी स्कूटी पर वारदात करते दिखाई दिए। फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मुख्य आरोपी सूरज उर्फ देव की पहचान हुई। जांच में पता चला कि आरोपी राजस्थान के सीकर जिले में छिपा हुआ है।

इसके बाद पुलिस टीम ने करीब 350 किलोमीटर दूर राजस्थान पहुंचकर लगातार निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से सूरज उर्फ देव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी शैलेंद्र उर्फ सिलू उर्फ रवि को भी सुभाष नगर इलाके से दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Redmi 9 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, Samsung और Boat ईयरबड्स, Noise वॉच, Milton लंच बैग सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्कूटी पर घूमकर महिलाओं और डिलीवरी बॉय को निशाना बनाते थे और सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें