स्वदेश प्रेम न्यूज | शान मोहम्मद सिद्दीकी
नई दिल्ली ,दिल्ली प्रदेश पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने थाना दयालपुर में एक ज्ञापन सौंपकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता नाज़िया इलाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नाज़िया इलाही द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर की गई कथित टिप्पणियों से हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शान में गुस्ताखी हुई है, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई है।
संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर भारतीय कानून के तहत उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और कानून का समान रूप से पालन होना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की अपील की।
