यूपी

मोहर्रम पर इंसानियत की मिसाल: हिन्दू मुस्लिम दलित पासमांदा संगठन ने दिया भाईचारे और सेवा का संदेश

शेयर करें:

स्वदेश प्रेम न्यूज | शान मोहम्मद सिद्दीकी

मोहर्रम के पावन अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में हिन्दू मुस्लिम दलित पासमांदा संगठन के तत्वावधान में समाजसेवी डॉ. सलीम अंसारी एवं उनकी टीम द्वारा शरबत और शीतल पेयजल वितरण का सराहनीय आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को शरबत एवं ठंडा पानी पिलाकर सेवा, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

डॉ. सलीम अंसारी ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी पूरी मानवता को सत्य, न्याय, सब्र और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए संगठन ने मोहर्रम के अवसर पर सेवा का यह अभियान चलाया।

हिन्दू मुस्लिम दलित पासमांदा संगठन लंबे समय से सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भाव और जरूरतमंदों की सेवा के लिए विभिन्न जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। मोहर्रम के अवसर पर आयोजित यह सेवा अभियान संगठन की मानवीय सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

स्थानीय लोगों ने डॉ. सलीम अंसारी एवं उनकी पूरी टीम के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को और अधिक मजबूत करते हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें