स्वदेश प्रेम ब्यूरो, उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट: रमजान अली
गोंडा। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में बिछुड़े हुए जोड़ों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया गया। पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं ने आपसी समझौते के माध्यम से तीन जोड़ों को एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया।
कार्यक्रम में मौजूद परामर्शदाताओं ने आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए जोड़ों को समझाया और उन्हें सौहार्दपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। परिवार परामर्श केन्द्र में क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, महिला थाना उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, गंगाधर शुक्ल, शशि भारती, राजमंगल मोर्या, श्रीमती संतोष ओझा, यशोदा नंदन त्रिपाठी, अनीता श्रीवास्तव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर, नेहा सिंह और शाहिना बानों समेत अन्य अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक के प्रयासों से संचालित यह परामर्श केन्द्र ऐसे जोड़ों के लिए राहत लेकर आता है, जो आपसी विवादों के कारण अलग हो चुके हैं। इस पहल से न केवल परिवार टूटने से बच रहे हैं, बल्कि समाज में सौहार्द और शांति भी बनी हुई है।
