क्राइम

थाना हर्ष विहार पुलिस ने घोषित भगोड़े को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम / दिल्ली

शान मोहम्मद सिद्दीकी

दिल्ली: थाना हर्ष विहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक घोषित भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर लूट का मामला दर्ज था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्ष विहार थाने की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल गजब सिंह और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने आरोपी मोहम्मद कैफ (25), पुत्र जावेद, निवासी गली नंबर-1, बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क, दिल्ली को गिरफ्तार किया।

आरोपी को बीएनएसएस की धारा 35(1)(डी) के तहत पकड़ा गया है। उसे कड़कड़डूमा कोर्ट, दिल्ली द्वारा थाना वेलकम में दर्ज मुकदमा संख्या 392/34 IPC में 24 सितंबर 2024 को भगोड़ा घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर लूट से जुड़े गंभीर आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। हर्ष विहार थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का भी पता लगाया जा सके।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें