यूपी

लोनी स्थित AIY Eye Care Hospital में निःशुल्क नेत्र जाँच, रक्तदान व आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित

शेयर करें:
Spread the love

स्वामी राजेश्वरानंद राज गुरुजी ने रिबन काटकर हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, डॉ. ओपी जैन व डॉ. विवेक जैन के नेतृत्व में सफल आयोजन

स्वदेश प्रेम /लोनी/गाजियाबाद।

गौरव राय

आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को लोनी स्थित AIY Eye Care Hospital में लायंस क्लब दिल्ली सूर्या, भारत सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर एवं स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद के सामूहिक तत्वाधान में एक भव्य निःशुल्क नेत्र जाँच, रक्तदान एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी राजेश्वरानंद राज गुरुजी ने रिबन काटकर हॉस्पिटल का उद्घाटन करके किया। गुरुजी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज को नई दिशा देते हैं और जरूरतमंद लोगों को जीवन की रोशनी प्रदान करते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी। नेत्र जाँच शिविर में आए मरीजों को नि:शुल्क परामर्श, दवाइयाँ और चश्मे उपलब्ध कराए गए। वहीं रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और दूसरों के जीवन बचाने का संकल्प लिया।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. ओपी जैन, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विवेक जैन तथा लायंस क्लब दिल्ली सूर्या की अध्यक्ष डॉ. छवि गुप्ता के मार्गदर्शन और मेहनत से यह आयोजन अत्यंत सफल और स्मरणीय बन सका।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने भी कवरेज कर समाजहित में किए जा रहे इन प्रयासों को सराहा। वहीं आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि AIY Eye Care Hospital और इसके डॉक्टर लगातार समाजहित और मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। नि:स्वार्थ भाव से किए गए इस आयोजन ने लोनी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें