स्वदेश प्रेम/दिल्ली
थाना हर्ष विहार पुलिस की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 22 वर्षीय आरोपी तालीब को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी अदालत की कार्यवाही से बचने की कोशिश कर रहा था। तालीब पर थाना न्यू उस्मानपुर में दर्ज एफआईआर नंबर 2499/21 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 411 और 34 के मामले में आरोप था।
अदालत ने 22 अक्टूबर 2024 को तालीब को Proclaimed Offender (घोषित अपराधी) घोषित किया था। इसके बाद हेड कांस्टेबल राकेश और हेड कांस्टेबल गजब सिंह की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता। हर्ष विहार पुलिस की यह सफलता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
– रिपोर्ट: स्वदेश प्रेम न्यूज़ चैनल
