स्वदेश प्रेम ब्यूरो (उत्तर प्रदेश) रमजान अली
गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 97 माल मुकदमाती का विनिष्टीकरण सकुशल सम्पन्न कराया गया।
6.02.2025 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा स्थानीय प्रांगण में क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय व आबकारी निरीक्षक वंदना केशरवानी की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 97 माल मुकदमाती का थाना प्रांगण में एक किनारे गढ्ढा खुदवाकर विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।
