स्वदेश प्रेम / दिल्ली
शोएब इदरीसी
दिल्ली के नंद नगरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 वर्षीय युवक अमन ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और खुद हरश विहार थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अमन को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर गई। घटना नंद नगरी के ए-2 ब्लॉक, मकान नंबर 104 की तीसरी मंजिल पर हुई, जहां महिला का शव गला घुटा हुआ पाया गया। पुलिस ने क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को जीटीबी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शादी के बाद से चल रहा था विवाद
पुलिस जांच में पता चला है कि अमन और मृतका की शादी नवंबर 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। अमन को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते आज दोपहर करीब 2 बजे गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने भा.दं.सं. की धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
