स्वदेश प्रेम / दिल्ली
प्रधान संपादक : शान मोहम्मद सिद्दीकी
नई दिल्ली। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर-पूर्वी जिले के पांच उपखंडों—सीलमपुर, गोकलपुरी, खजुरी खास, भजनपुरा और नंद नगरी—में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों ने आम जनता की शिकायतें सुनीं और समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की।
इस जनसुनवाई में कुल 64 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 57 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 7 मामलों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए त्वरित और प्रभावी समाधान मिल सके।
