गश्त के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 372 ग्राम गांजा और नकद राशि बरामद थाना वेलकम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
1 min read
स्वदेश प्रेम / svadesh prem
संपादक : शान मोहम्मद
दिल्ली। 03 अप्रैल 2025 — थाना वेलकम पुलिस ने गश्त के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 372 ग्राम गांजा तथा ₹4800/- की नकद राशि बरामद की है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अदनान (उम्र 21 वर्ष), निवासी जाफराबाद तथा अयान उर्फ नदीम (उम्र 18 वर्ष), निवासी जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा गांजा सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की जा रही नियमित गश्त के दौरान की गई। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाना वेलकम की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया है।
